
कालू की मौत का मामला: जमीन हड़पने से सदमे में था मृतक, इसलिए चुना मौत का रास्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के नंगौला चौकी में गांव बदनौली में एक शव मिला था जिसकी पहचान कालू चौधरी के रूप में हुई थी। मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कालू की पत्नी रविता ने आरोप लगाया है कि गांव के तीन लोगों ने उसके पति को शराब पिलाकर जमीन का बैनामा करा लिया और ₹1 भी नहीं दिया। मजबूरन पति ने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए लल्लू, शशि मोहन और निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
गांव बदनौली की रविता ने बताया कि उसके पति कालू 11 सितंबर की सुबह 7:00 बजे अपनी पुरानी बाइक पर घर से निकले थे जो वापस नहीं लौटे। 14 सितंबर को उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। उन्हें सूचना मिली कि पति का शव खेतों में पड़ा है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। पत्नी का आरोप है कि गांव के ही तीनों लोगों ने उसके पति को कुछ दिन पहले शराब पिलाई और नशे में बैनामा करा लिया जिसे एक रुपया भी नहीं मिला जिससे आहत होकर पति ने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























