हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा हापुड़ द्वारा मंगलवार को कल्पतरुह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कल्पतरुह परियोजना के अंतर्गत एक व्यक्ति, एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने पौधारोपण करके किया। सेवाकेंद्र इंचार्ज बीके ज्योति ने सबको यही संकल्प दिया कि पौधे को सिर्फ लगाना ही नहीं बल्कि उसको पेड़ बनाकर ही अपने संकल्पों को पूरा करना है।
इस दौरान “साँसे हो रही है कम आओ वृक्ष लगाए हम।” नारे के साथ सभी को जागरूक किया. इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वह ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करेंगे।























