👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में स्थित कादराबाद नाले की सफाई शुक्रवार को शुरू हो गई जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. बता दें कि यह नाला काफी समय से गंदा था जिसमें गंदगी का अंबार लगा हुआ था. ऐसे में लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा था. जेसीबी मशीन की मदद से शुरू हुई इस सफाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.






























