हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ): आर्य समाज हापुड़ का साप्ताहिक सत्संग रविवार को यहां आर्य नेता प्रवीण आर्य की अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ।उन्होंने गायत्री मंत्र व”जीवन को सुखी बनाना है,तो गायत्री का जाप करो,गायत्री महिमा से सत्र को प्रारम्भ किया।
वैदिक विद्धवान आचार्य संजीव रूप (बदायूँ) ने गायत्री मंत्र के ओ३म का अर्थ करते हुए बताया कि यह प्रभु का सर्वोत्तम व मुख्य नाम है ।भू: माने प्यारा, भुव: माने दुखों को दूर करने वाला, स्व: माने खुशियां देनेवाला और कहा कि परमात्मा सृष्टि के कण- कण में विद्यमान है,ये पेड़ पौधे,सूर्य चंद्रमा,आकाश जल वायु,सुगंध सब उसकी सत्ता का अनुभव करवा रहे हैं।हमें सदैव परमात्मा का आभारी रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि माता पिता भी घर में परमात्मा का स्वरूप हैं उनका हमें सदा सम्मान करना व आज्ञाकारी होना चाहिये।
आनंद प्रकाश आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद जी के हमारे पर अनेकों उपकार है उन्होंने अपना पूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया उससे प्रेरणा लेकर हमे भी मानव निर्माण में सहयोग देना चाहिए।
अनुपम आर्य ने आचार्य जी का परिचय कराया व कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर अनिल आर्य, वीरेन्द्र आर्य,धर्मेन्द्र शास्त्री,शशि अग्रवाल,पुष्पा आर्या,वीना आर्या, रेखा गोयल,वीना वोहरा,राजेश सेठी,मायाराम शास्त्री,सोहन लाल आर्य,सतीश अग्रवाल,राकेश शर्मा,विजय गर्ग आदि उपस्थित थे।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169































