👁 0 views Views
मोनी अमावस्या पर बृजघाट पर बिकी 30 रुपए की कचौरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मौनी अमावस्या पर बृजघाट पर कचौरी बेचने वालों की खूब मौज रही और तीस रुपए की कचौरी देशी घी के नाम पर खूब बिकी।
मोनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने हेतु लाखों श्रद्धालु बृजघाट पहुंचे और गंगा में डूबकी लगाने के बाद कचौरियों को खाकर आनंद लिया। छोटे-बड़े हर दुकानदार की कचौरियां खूब बिकी। एक कचौरी दस रुपए की जो रिफाइंड में बनी थी और देशी घी नाम पर तीस रुपए की कचौरी खूब बिकी। कचौरी के साथ आलू दम, सीताफल व मेथी की चटनी परोसी गई। मिठाई के दाम अलग से लिए गए। आवारा पशुओं की सक्रियता से श्रद्धालु परेशान नजर आए।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























