हापुड़, सीमन/ सूवि(ehapurnews.com): सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ लवली जयसवाल द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को रेलवे प्लेटफार्म पर विधि साक्षरता शिविर का आयोजन करते हुए मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं स्वालंबन विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया । जिसमें विभागीय योजनाये जैसे – निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य ,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी जनमानस को दी गयी। आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभाग से जानकरी ले सकते है ।विभाग में संचालित अन्य योजनाओ की जानकारी देकर लाभार्थियो को लाभ दिलाने में सहयोग करने के लिए कहा गया। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को विधिक अधिकारो के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ मुख्यालय एवं जनमानस के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099





























