👁 0 views Views
जुमा अलविदा की नमाज सकुशल सम्पन्न
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जुमा अलविदा के दिन पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर रही और मुस्लिम भाइयों ने नगर की मस्जिदों में जुमा की नमाज पढ़ी।
नगर पालिका परिषद हापुड़ ने जुमा अलविदा के लिए नगर की मस्जिदों के आस-पास एक दिन पहले विशेष सफाई अभियान चलाया। पुलिस ने धर्म गुरुओं के साथ बैठकें कर सड़कों पर नमाज न पढ़े की अपील की और मार्च किया। पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखे है।

शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम भाई नगर की मस्जिदों पर पहुंचे और सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए नमाज पढ़ी जिसका नतीजा यह हुआ कि हापुड़ में जुमा अलविदा नमाज सकुशल सम्पन्न हुई।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093



























