हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। अपर जिला जज श्वेता दीक्षित, अपर जिला अध्यक्ष छाया शर्मा को पीलीभीत, अपर जिला जज राखी चौहान को इटावा तथा अपर जिला जज कमलेश कुमार का बस्ती स्थानांतरण किया गया है। वहीं बिजनौर से अपर जिला जज हनी गोयल, मुरादाबाद से अपर जिला जज ज्ञानेंद्र सिंह यादव, अपर जिला जज मिताली गोविंद राय, प्रयागराज से सिविल जज जूनियर डिवीजन आभा, रामपुर से सिविल जज सीनियर डिवीजन डॉक्टर ब्रह्मपाल सिंह, झांसी से सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील शेखर का स्थानांतरण हापुड़ किया गया है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500






























