हापुड, सीमन (ehapurnews.com): कार्तिक पूर्णिमा गढ़मुक्तेश्वर के अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए आउट रीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त सचिव द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के साथ गढ़ गंगा मेले स्थल पर बने पुलिस लाइन के सभागार में विचार विमर्श किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को लेकर जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतवार कार्यक्रम जारी किए गए हैं और जनपद स्तर पर तथा ग्राम स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित तिथियां पर अपनी देखरेख में कार्यक्रम को संपन्न कराना है। संयुक्त सचिव ने कहा कि जिला स्तर की जो भी योजनाएं संचालित है उनका भी प्रचार प्रसार साथ में किया जाए ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के लिए शासन द्वारा प्रचार प्रसार हेतु एलईडी वैन के माध्यम से भी किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु उप जिलाधिकारी सदर सुनीता सिंह, मेला अधिकारी अंकित वर्मा जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर व सभी खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत संयुक्त सचिव द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले में लगाई गई कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन तथा आरती स्थल का भी अवलोकन किया गया।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बि
ल्कुल फ्री: 7906867483























