हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़, राजकीय आई०टी०आई० हापुड एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त रूप से दिनांक: 20-02-2024, को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। चयन प्रकिया कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार कर चयनित किया जायेगा। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आई०टी०आई० एंव डिप्लोमा, स्नाकोत्तर इत्यादि के ऐसे अभ्यर्थी जो सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत है वही भाग ले सकेगें। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.sewayojan.up.nic.in पर अपने यूजर आई०डी०- पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाईन आवेदन अवश्य करें। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड के दूरभाष न0-0122-2300121 पर सम्पर्क करें। अभ्यर्थी प्रतिभाग करने हेतु अपना आवेदन सेवायोजन कार्यालय में भी प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेले प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
रोजगार मेलों के आयोजन का कार्यक्रमः- इन्दिरा गाँधी आई०टी०आई० देहली रोड, हापुड
समयः प्रातः 10:00
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























