हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) यानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के 9,212 खाली पड़े पदों के लिए भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है जिसकी अंतिम तिथि पांच जनवरी है। जिन अभ्यर्थियों ने पीईटी परीक्षा दी है। सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पीईटी के स्कोर के आधार पर ही उन्हें लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जा सकते हैं। मुख्य परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। आवेदन के लिए 25 रुपए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क जमा करना होगा।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























