जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन











जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, हापुड़ में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह 2026(Annual Sports Meet – 2026) का अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ हुआ शुभारम्भ।

स्थानीय जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, हापुड़ में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का उद्घाटन संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल बतौर मुख्य अतिथि, थाना प्रभारी हाफिजपुर हापुड़ प्रवीण कुमार, विशिष्ट अतिथि, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम, डॉ० निधि मलिक प्राचार्या जे० एम० एस० वर्ल्ड स्कूल, डॉ० धीरज सैनी, प्राचार्य,फार्मेसी कॉलेज डीन प्रो० अभिनीत चौधरी , सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण ,प्रवेश प्रभारी,रजिस्ट्रार,लेखाधिकारी,कैंपस मैनेजर, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ० आयुष सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल महोत्सव में प्रोफेशनल क्लब, टेक्निकल क्लब, साइंस क्लब, ट्रैडिशनल क्लब, मैनेजमेंट क्लब तथा मेडिकल क्लब आदि के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में निम्नलिखित खेलों का आयोजन किया गया जैसे शतरंज (Chess), कैरम (Carrom), क्रिकेट (Cricket), 100 मीटर स्प्रिंट (100m Sprint), वॉलीबॉल (Volleyball), कबड्डी (Kabbadi), रस्साकशी (Tug of War), टेबल टेनिस (Table Tennis), भाला फेंक व डिस्कस थ्रो (Javelin and Discus Throw) एवं बास्केट बॉल आदि खेल शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और खेल भावना, अनुशासन तथा टीमवर्क का परिचय दिया। 

संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ० हिमांशु सिंघल ने सभी खिलाडियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 का आयोजन विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता, टीम भावना और खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। इस खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल टेनिस, शॉटपुट, लंबी कूद, रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थाना प्रभारी, हाफिजपुर, हापुड़ प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि – “खेलकूद केवल शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है। आज के समय में युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से न केवल अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश भी देना चाहिए। मैं जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स को बधाई देता हूँ कि उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान किया। खेलों से ही राष्ट्र की शक्ति और गौरव बढ़ता है।”

जे० एम० एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० निधि मलिक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण है भागीदारी और निरंतर प्रयास। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों को निरंतर खेलों में सक्रिय रहने हेतु प्रेरित किया।

Annual sports meet -2026 समापन समारोह के दूसरे दिन स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो० अंकित नागर एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रिन्स यादव ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में मैनेजमेंट क्लब टीम विजेता रही। टेबल टेनिस (बॉयज) में प्रथम स्थान सुमित त्यागी – मेडिकल क्लब, द्वितीय स्थान तेजस्वनी त्यागी – ट्रेडिशनल क्लब तथा तृतीय स्थान हर्षदीप सिंह – मैनेजमेंट क्लब ने प्राप्त किया। टेबल टेनिस (गर्ल्स) में इल्मा – प्रोफेशनल क्लब विजेता रहीं। शॉटपुट (गर्ल्स) में प्रथम स्थान यशी – प्रोफेशनल क्लब, द्वितीय स्थान तनु गुर्जर – साइंस क्लब तथा तृतीय स्थान साक्षी – साइंस क्लब ने प्राप्त किया। टग ऑफ वार (बॉयज) और टग ऑफ वार (गर्ल्स) दोनों में प्रोफेशनल क्लब विजेता रहा। चैस (बॉयज) में प्रोफेशनल क्लब तथा चैस (गर्ल्स) में टेक्निकल क्लब विजेता रहे। कैरम (बॉयज) में प्रथम स्थान सुमित त्यागी – मेडिकल क्लब, द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार – प्रोफेशनल क्लब और तृतीय स्थान विशाल कुमार – ट्रेडिशनल क्लब ने प्राप्त किया। कैरम (गर्ल्स) में प्रथम स्थान खुशी वत्स – मैनेजमेंट क्लब, द्वितीय स्थान गुड़िया – प्रोफेशनल क्लब और तृतीय स्थान खुशी त्यागी – मैनेजमेंट क्लब विजेता रहीं। जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में प्रथम स्थान प्रिंस, द्वितीय स्थान चिराग – प्रोफेशनल क्लब और तृतीय स्थान लकी – ट्रेडिशनल क्लब ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित समापन समारोह में संस्थान के महानिदेशक प्रो० सुभाष गौतम ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस प्रतियोगिता ने छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा दिया है। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। समारोह में विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। उपस्थित अध्यापकों और छात्रों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अंत में स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो० अंकित नागर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने  वाले सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जे०एम०एस० परिवार के सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365









  • Related Posts

    गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

    Read more

    पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

    पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

    हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

    जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

    जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

    हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

    हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

    ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

    ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
    error: Content is protected !!