हापुड़/सिंभावली, सीमन/निशांक शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जिला पंचायत सदस्य व उनके भाई के क्लीनिक को सील कर दिया। इसके साथ ही एक पैथोलोजी सेंटर को भी सील किया गया है। बता दें कि निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य डां. तमकीन और उनके भाई डां. नदीम के क्लीनिक को सील किया गया है।
यूनानी पद्धति की आड़ में एलोपैथिक उपचार का आरोप:
आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य डां. तमकीन व उनका भाई डां. नदीम यूनानी पद्धति की आड़ में मरीजों को एलोपैथिक दवाओं से उपचार कर रहे थे जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सिंभावली की हिम्मतपुर रोड पर जिला पंचायत सदस्य डां. तमकीन के क्लीनिक व हरोड़ा रोड पर फ्लाईओवर के पास उनके भाई डां. नदीम के क्लीनिक को सील कर दिया। इसके साथ ही हरोड़ा मोड पर संचालित कुमार पैथोलोजी में कोई चिकित्सक न मिलने पर उसे भी सील कर दिया है।
तीन हफ्ते पहले हुई थी जांच:
यूनानी पद्धति की आड़ में अवैध रुप से एलोपैथिक दवाओं का उपयोग किए जाने की शिकायत पर करीब तीन सप्ताह पहले विभाग द्वारा जांच की गई थी जिसमें मौके पर एलोपैथिक दवा मिलने के आधार पर दोनों क्लीनिकों के कुछ सामान समेत खाली सीरिंज वाले डस्टबीन को भी सील कर दिया गया था।
Our Trending Story: हापुड़: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार सर्राफ गौरव अग्रवाल कौन है? जानें
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941






























