
मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने व 20 हजार की नकदी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर, 20 हजार रुपए की नकदी, करीब साढ़े तीन लाख रुपए के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी के रहने वाले मनोज शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा एक कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करते हैं जिन्होंने बताया कि वह शनिवार की रात को रिश्तेदारी में आयोजित माता के जागरण में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर गए थे जिसका चोरों ने फायदा उठाया और पीछे से आए अज्ञात चोर मकान में घुस गए जिसने धावा बोलते हुए ताला तोड़ा और 20 हजार की नकदी और साढ़े तीन लाख रुपए के आभूषण चोरी कर लिए।

रविवार की सुबह परिजन जब घर लौटे तो टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए। इसी बीच उन्होंने मकान की जांच की तो देखा कि आभूषण और नकदी गायब थे। सामान यहां-वहां बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























