
मकान का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड देहात के अंतर्गत न्यू सुभाष नगर जरौठी रोड पर एक बंद मकान का ताला तोड़कर कर बदमाश जेवर व हजारों रूपए नकद तथा गुल्लक चोरी कर ले गये।
गृह स्वामी अजय कुमार ने पुलिस को सूचना दी है कि परिवार घर का ताला लगाकर अन्यत्र चले गये।गत 23 नवम्बर को पडोसी ने घर का ताला टूटने की जानकरी दी।परिवार के लोगो ने घर आकर देखा कि बदमाश घर से जेवर व हजारो रूपए नकद, गुल्लक आदि चोरी कर ले गए है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926



























