हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव उदयपुर नंगला में बदमाशों ने एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर करीब बीस लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर तथा करीब 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इस सनसनीखेज चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। चोरी की यह घटना शुक्रवार की रात को हुई जिसका शनिवार की सुबह पता चला। पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाश शुक्रवार की रात को किसान कालू, जितेंद्र, रामकुमार, नरेंद्र व जयराम के घर आ धमके और बड़े ही इत्मीनान से अलमारी, सेफ, संदूक आदि को खंगाला औऱ सोने, चांदी के जेवर तथा नकदी ले उड़े। शनिवार की भोर होने पर जब 5 घरों में चोरी का पता चला तो ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई और हड़कम्प मच गया। बदमाश 5 घरों से 38 तोला सोना, दो किलों चांदी के जेवर तथा 50 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की जानकारी कर लौट गई। पुलिस मामले की तफशीश कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625

























