👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंज में एक बंद पड़े मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया. इस दौरान चोरों ने घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि मोहल्ला गंज निवासी क्षमा परिवार के साथ हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर स्थित एक मैरिज होम में शादी में शामिल होने गए थे. पूरा परिवार शादी में गया था और घर पर कोई नहीं था. इसका फायदा चोरों ने उठा लिया और 20 हजार रुपए की नकदी और लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099


























