हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया जहां से नकदी और गहने चोर चोरी कर ले गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार ने बताया कि वह किसी काम से घर के बाहर गया हुआ था। मंगलवार की रात चोर मकान में दाखिल हुए जिन्होंने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी, गहने चोरी कर लिए। बुधवार को पड़ोसियों ने मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा देख प्रदीप को मामले से अवगत कराया। इसके बाद प्रदीप मौके पर पहुंचा और देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ है। चोर घर से नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है, मामले की जांच जारी है।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250



























