हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जेईई और नीट परीक्षा के आयोजन के विरोध में शुक्रवार को यहां कांग्रेसजनों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जेईई और नीट परीक्षा के आयोजन को रद्द करने की मांग कर रहे थे।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व विधायक गजराज सिंह,सत्य नारायन अग्रवाल, विक्की शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता आज यहां धरना स्थल पर पहुंचे और मांग के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्टे्रट को दिया।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी काल में जेईई व नीट परीक्षा का आयोजन छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। परीक्षाओं का रद्द करना ही छात्रों के हित में है।
नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:

ये भी देखें : हापुड़ के सावित्री बीज भंडार पर किसानों ने लगाया संक्रमित बीज बेचने का आरोप























