👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत मानकपुर कनिया से एक जेसीबी लेकर भागे चालक को पीआरवी पर तैनात कर्मचारियों ने जेसीबी को चालक सहित पकड़ लिया और बाबूगढ़ थाने को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि यूपी-112 पीआरवी पर सूचना प्राप्त हुई एक चालक जेसीबी मशीन लेकर भाग रहा है। पीआरवी पर तैनात पुलिक कर्मी आशीष कुमार व नरेंद्र सिंह जेसीबी की तलाश में निकल पड़े और रास्ते में चालक कासिम को जेसीबी सहित थाम लिया। थाना बाबूगढ़ पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।




























