👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने सीज कर दिया और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी.
बता दें कि एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को सूचना मिली कि सिंभावली क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है. इसके बाद एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर दो डंपर चालक डंपर लेकर फरार हो गए. साथ ही जेसीबी मशीन का ड्राइवर भी मौके से भागने में कामयाब रहा. एसडीएम ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























