हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव देहरा में सिंचाई विभाग ने देहरा नहर पटरी से खनन करते जेसीबी और डंपरों को पकड़ लिया है। विभाग ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है और जब्त किए गए जेसीबी और डंपरों को सीज कर दिया गया है। देहरा झाल सिंचाई विभाग के महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी देहरा निवासी तारीक पुत्र असगर मोहम्मद और इंतजार पुत्र लीले द्वारा निधावली महाराज गढ़ी के सामने से देहरा फीडर नहर के पास पटरी तक प्रतिदिन जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदकर डंपरों से मिट्टी उठाने की सूचना मिली। इस दौरान जेसीबी मशीन से पटरी पर पड़ी मिट्टी को डंपर में भरकर ले जाते हुए पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वह सरकारी मिट्टी चोरी कर धौलाना गुलावठी मार्ग पर निर्माणाधीन एक बड़ी कंपनी में लंबे समय से भराव कर रहे थे जिसके बाद जिला खनन अधिकारी को अवगत कराया गया और जेसीबी डंपरों को पकड़ लिया।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000



























