हापुड, सीमन (ehapurnews.com): रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के 23मार्च को हापुड आगमन को लेकर हापुड़ रालोद के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रालोद के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने की तथा संचालन दिनेश गुप्ता ने किया। बैठक में नानक चंद शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंचायत राज प्रकोष्ठ, रालोद पूर्व विधायक गजराज सिंह 23 मार्च को हापुड में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के आगमन की तैयारियो एवं आगामी सहकारिता चुनाव में रालोद की भूमिका पर विचार रखे। बैठक में विजेंदर सिंह तरुण, चौधरी वीरपाल सिंह ओमपाल सिंह, प्रवीण वाल्मीकि ताज मोहम्मद ,हेमंत मिश्रा, संजय फौजी पिंटू जाटव, जिलानी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622























