
सैनिक संस्था के जसवीर सिंह बने गढ़मुक्तेश्वर के तहसील अध्यक्ष
हापुड सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने हशूपुर निवासी जसवीर सिंह को गढ़मुक्तेश्वर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है।नवनियुक्त अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि वह जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे और शीघ्र ही तहसील गढ़मुक्तेश्वर की कार्यकारिणी का गठन कर विस्तार करूंगा।राष्ट्रीय एकीकरण,देशभक्ति व चरित्र निर्माण के लिए जन-जागरूकता अभियान शुरू करूंगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, (जिला सचिव प्रशासनिक) विजय वर्मा ने जसवीर सिंह को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की कैप पहनाकर व राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पत्रिका भेंट कर उन्हें गढ़मुक्तेश्वर तहसील का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने अपनी महिला ब्रिगेड की ओर से जसवीर सिंह को फोन पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़




























