हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र के गांव लठीरा में स्थित गुरु विश्राम वृद्धाश्रम में जापान सरकार की और से मेडिकल उपकरण भेंट किए गए. भारत-जापान मित्रता के तहत जीजीपी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जापान से आए इकनोमिक एंड डेवलपमेंट मंत्री सिंगो मियामोतो व अन्य प्रतिनिधियों ने वृद्धाश्रम को दो लिफ्ट, x-ray मशीन, कंप्यूटराइज खून की जांच की मशीन, आंखों की जांच की मशीन, ह्रदय की जांच के लिए ईसीजी मशीन भेंट की.
बताते चलें कि वृद्धाश्रम का संचालन दिल्ली की संत एजुकेशनल एंड और आरफंस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जाता है जहां 400 से अधिक बुजुर्ग निवास कर रहे हैं जिनके लिए भोजन, चिकित्सा, निवास आदि की निशुल्क व्यवस्थाएं कराई जाती है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































