हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की बेटी और बहू टीना रानी ने जिले का नाम रोशन किया है। टीना ने मार्च में आयोजित एक योग की प्रतिस्पर्धा में एक नया रिकॉर्ड बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। हाल ही में 30 वर्षीय टीना को सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ जिससे उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी के पास के गांव सिमरोली की बेटी और गढ़ के पास के गांव हसुपुर की बहू टीना रानी ने सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर विश्व योग कीर्तिमान रिकॉर्ड बनाया। टीना रानी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। टीना ने 13 मिनट 14 सेकंड तक लगातार उत्तानासन में रुककर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अयोध्या से यह प्रतियोगिता दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई थी जिसमें 107 योग साधकों ने अलग-अलग योगासनों में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए और सितंबर के माह में सर्टिफिकेट प्राप्त हुए जिसमें टीना ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
टीना रानी पुत्री योगेंद्र ने हापुड़ जिले का ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत का नाम रोशन किया है। टीना पिछले पांच वर्षों से बैंगलुरु में रह रही है। टीने ने योग की शिक्षा देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से शुरू की थी। वहीं से स्नातकोत्तर पूर्ण किया। टीना फिलहाल सर्वा योगा योग की कक्षाएं लेती हैं जो केवीएस बाबूगढ़ में दो वर्ष तक योग अध्यापक रह चुकी हैं। टीना ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, पिता योगेंद्र, माता सिमलेश, सास-ससुर हरेंद्र सिंह, सरोज और पति प्रिंस, रामानंद राय, राजकुमार त्यागी और सभी परिवारजनों व दोस्तों को दिया है।

B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31






























