हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने दबिश दी जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गढ़ पहुंचे पुलवामा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रियाज अमल ने बताया कि गढ़ के एक युवक ने पुलवामा स्थित फल विक्रेता से 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है जिसकी तलाश में उन्होंने यहां दबिश दी है। युवक पर आरोप है कि वह असम से अपने ट्रक में 12 लाख रुपए के सेव लेकर चला था लेकिन पुलवामा नहीं पहुंचा।
इसी बीच आरोपी ने दिल्ली में एक व्यापारी के यहां आधे दामों में सेब बेच दिए और फरार हो गया। जम्मू पुलिस ने फल विक्रेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश के लिए गढ़ में दबिश दी लेकिन सफलता हाथ नहीं मिली। आरोपी की लोकेशन असम में मिलने पर पुलिस असम के लिए रवाना हो गई।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958




























