हापुड़ ,सीमन /सुरेश जैन(ehapurnews.com ):दिगम्बर जैन मुनि आचार्य विमर्श सागर जी महाराज के 23 पिछी सहित हापुड में मंगल प्रवेश करने पर सैकड़ों जैन धर्म भक्तों ने भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम गढ़ रोड पर शंकर गज पर महाराज जी एवं उनके साथ आ रहे सघ मंडल का भव्य स्वागत कर उन्हें पक्का बाग़, चंडी रोड, सराफा बाजार, बाजार बजाजा, कसेरठ बाजार होते हुए श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार लाया गया। बड़ी संख्या में जैन समाज के पुरुष व महिलाएं हाथ में धर्म पताका लिए मुनि विमर्श सागर जी महाराज की जय, जैन धर्म की जय, अहिंसा परमो धर्म की जय, भगवान महावीर स्वामी की जय के उदघोष करते हुए साथ में चल रहे थे। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार में दर्शन,पूजा अर्चना के बाद उन्हे जैन सन्त निवास जैन लोक ले जाया गया। जहां उनके आवास एवं आहार की वयवस्था की गई है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन मंत्री आकाश जैन जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जैन पत्रकार, विकास जैन, पुलकित जैन, सतीश कुमार जैन, सुधीर जैन, जितेन्द्र जैन अभिषेक जैन, अनिल जैन, तुषार जैन, रेणुका जैन, बबिता जैन, प्रभा जैन, बीना जैन, अनिता जैन, रेखा जैन, भावना जैन, आर के जैन एडवोकेट, प्रमोद जैन, आशीष जैन सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि कल सुबह 9 बजे से सन्त निवास जैन लोक में महाराज जी का मंगल प्रवचन होगा।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE






























