हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड में चल रहे दशलक्षण पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रधान डाकघर के हैड पोस्टमास्टर अरुण मोहन शखधर ने भक्तिपूरण भजनों एवं गीतों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, महामंत्री भुवन जैन, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक सुधीर जैन ने पटका ओढाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर अरूण मोहन शखधर का सम्मान किया। अरुण मोहन शखधर का जैन मन्दिर में भजन संध्या का आयोजन कराने में जैन मिलन के उपाध्यक्ष पत्रकार सुरेश चन्द्र जैन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में जैन मिलन के कोषाध्यक्ष पुलकित जैन, विकास जैन, अकुर जैन, सतीश कुमार जैन, जैन मिलन सुमिति की अध्यक्ष नीतू जैन, सरोज जैन, रेणुका जैन सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। महावीर वर्मा ने भी कविता प्रस्तुत की। प्रातःकाल शान्ति धाराअभिषेक सिचन किया गया। साँगानेर से पधारें जैन विद्धान गोरव जैन शास्त्री ने पूजा अर्चना करायी, मवाना से आई विकास भारद्वाज की टोली ने सुन्दर भजनों एवं संगीत के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया।
श्री दिगंबर जैन समाज हापुड़ के महामंत्री अशोक जैन की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं





























