👁 0 views Views
हापुड़ सीमन /सुरेश जैन(ehapurnews.com):श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड में सिद्ध चक्र महामडल विधान पाठ का आयोजन किया जा रहा है।जैन धर्म के अनुयायी नित्य भक्ति भाव से विधान पाठ में बैठकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। प्रति दिन देव प्रतिमाओं का अभिषेक सिंचन शान्तिधारा की जाती है। पंडित अभिषेक शास्त्री द्वारा विधान की पूजा कराई जा रही है। जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन, अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन सहित अनेक जैन भक्त विधान पूजा में शामिल हो रहे हैं।
पंडित अभिषेक शास्त्री ने कहा कि सिद्धचकं विधान पाठ का विशेष महत्व है इसमें बैठकर पूजा अर्चना करनें से परिवारों में सुख शांति वैभव आता है मन शान्त एवं पवित्र बनता है।
Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050






























