
जैन भक्तो ने विधान पाठ मे बैठकर पूजन किया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन समवशरण मंदिर,शंकर गंज पर रविवार प्रातःकाल श्री जिन गुण सम्पति विधान पाठ का आयोजन हुआ। सागानेर, मध्य प्रदेश से आए जैन विद्धान आलोक जैन शास्त्री ने विधान पाठ के पूजन को सम्पन्न कराया।
उन्होंने कहा कि श्री जिन गुण सम्पति विधान पाठ जैन धर्म के तीर्थकरो के 63 अतिशय गुणो की अराधना की विशेष पूजा है जिसमे तीर्थकरो की स्तुति कर पापो का नाश, आत्म गुणो की प्राप्ति तथा मोक्ष सुख की कामना की जाती है।
शंकर गंज मन्दिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री स्वलिप जैन, जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, अनिल जैन, प्रमोद जैन, विकास जैन, बिजेंद्र जैन, हेमराज जैन, राजीव जैन, सुरेश चन्द जैन, शिल्पी जैन, रेणुका जैन, बीनू जैन एडवोकेट, अलका जैन, नेहा जैन, पंकज जैन, प्रदीप जैन, सुनीता जैन, बबीता जैन, मधु जैन, सुषमा जैन, उषा जैन, राजरानी जैन, प्रभा जैन, विनोद बाला जैन, प्राची जैन, स्नेहलता जैन, रश्मि जैन, रति जैन, दीपा जैन, प्ररेणा जैन, नीरज जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731





























