भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए जैन बंधु
हापुड सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर बृहस्पतिवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। प्रातःकाल अभिषेक पूजन के बाद जैन भक्तों ने श्रद्धांपूर्वक भक्तामबर बिधान पाठ किया तथा भगवान आदिनाथ प्रतिमा पर निर्वाण लाडू चढाया गया।जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन तथा महामंत्री अशोक जैन ने कहा कि भगवान आदिनाथ जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर हुए है इन्हें भगवान ऋषभदेव भी कहा जाता है, आज के ही दिन इन्होनें मोक्ष प्राप्त किया था।उन्होने जैन धर्म की स्थापना की तथा मानव जाति को अहिंसा,सत्य, प्रेम, जीव दया का सन्देश दिया, उनकी शिक्षाओं का पालन कर जैन धर्म ने विशाल रूप धारण किया और तप, त्याग के मार्ग का संदेश दियाऔर 24 तीर्थकर हुए, भगवान महावीर स्वामी अन्तिम तीर्थकर हुए।कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, संरक्षक इंजीनियर सतीश कुमार जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन,उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री सुशील जैन,विकास जैन, अनिल जैन, (क्राकरी वाले),अर्चित जैन, अरूण जैन, बबीता जैन,अलका जैन, सपना जैन, मधु जैन,ममता जैन, कृष्णा जैन, मगन जैन, संगीता जैन आदि उपस्थित थे।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























