हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन समाज हापुड़ के 5o भक्तों ने जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन के नेतृत्व में झारखंड में स्थित जैन धर्म के सबसे बड़े तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी के दर्शन वन्दना की। महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि श्री सम्मेद शिखर जी तीर्थराज क्षेत्र में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थकरों ने अपने जीवन के अंतिम समय में इन पहाडियों पर पहुंच कर साधना करते हुए मोक्ष गमन किया। जिन स्थानों पर तीर्थकर मोक्ष गये वहां जैन भक्तों ने मन्दिरों का निर्माण कराया जिन्हें तीर्थकर टोक कहा जाता है।सबसे ऊंची टोक 23वे तीर्थकर भगवान पारसनाथ की है जो 27किलो मीटर ऊंचाई पर स्थित है। जैन भक्त प्रातःकाल 1बजे से चढाई प्रारम्भ कर शाम तक वापस नीचे आ जाते है। जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, सुनील जैन, बबीता जैन, अनीता जैन, डाoरेखा जैन, रानी जैन, सीता जैन, श्वेता जैन, नीती जैन आदि यात्रा मे शामिल रहे।





























