👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जो 13 जुलाई तक चलेगा। इस विधान पाठ में जैन धर्म के अनुयायी शामिल होकर पूजा अर्चना कर रहे है और पंडित अभिषेक शास्त्री पूजा अर्चना करा रहे है। ऐसी मान्यता है कि आदर और श्रद्धा के साथ विधान में बैठकर पूजा अर्चना करने से पापों का नाश होता है और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।





























