👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव चितौली में स्थित चितौली माई के मंदिर में भक्तों ने जागरण का आयोजन किया जहां झांकियां भी निकाली गई। कलाकारों ने इस दौरान माहौल भक्ति के रंग में रंग दिया। श्रद्धालुओं ने भी भजनों पर जमकर नृत्य किया।
नवरात्रि के दौरान आस्था का सैलाब लगातार मंदिरों में उमड़ रहा है। चितौली मंदिर में भी भक्त चंडी मैया के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मैया की पूजा अर्चना के पश्चात गांव में जागरण का आयोजन किया गया जहां राधा कृष्ण की झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मैय्या का गुणगान किया। जागरण के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सतीश, सुनील, विरेंद्र, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।





























