हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो के कर्मियों ने गुरुवार की सुबह 10:30 बजे तक कार्य बहिष्कार किया और एक बार फिर शाम को धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह चक्का जाम करेंगे। इस दौरान हापुड़ डिपो से कोई बस संचालित नहीं हुई। हालांकि अन्य रूट की बसें चलती रही। रोडवेज कर्मियों के कार्य बहिष्कार से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री मजबूरन प्राइवेट वाहनों में सवार होकर अपनी मंजिल तक पहुंचे। इस दौरान अधिक किराया और समय की बर्बादी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली
🔊 Listen to this बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम प्रभु…
Read more



























