बिजली लोड बढ़ाने हेतु उपभोक्ता से पूछना जरुरी










बिजली लोड बढ़ाने हेतु उपभोक्ता से पूछना जरुरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने बिजली कर्मिकों खासकर मीटररीडर और चेकिंग टीम को निर्देश दिए है कि जांच में कनेक्शन पर स्वीकृत भार से अधिक भांग पाई जाती है तो भार वृद्धि के लिए उपभोक्ता की सहमति प्राप्त करें। सहमति फार्म भरवाने के बाद भार वृद्धि की जाए।
पावर कारपोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) अमित कुमार श्रीवास्तव ने इस आशय का आदेश जारी किया है। निदेशक (वाणिज्य) पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल व केस्को को इसके लिए पत्र लिखा है। जिसमें विद्युत वितरण खंडों में राजस्व वृद्धि के लिए हुई समीक्षा बैठक में पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष गोयल द्वारा उपभोक्ताओं के कनेक्शन की भार वृद्धि के संबंध में दिए गए निर्देशों का हवाला दिया है।
निर्देश दिया गया है कि सहमति फार्म के आधार पर सिस्टम में तत्काल भार वृद्धि की जाए। मीटर उपलब्ध होने पर पांच किलोवाट से अधिक भार वाले संयोजनों के एक फेज मीटर को तीन फेज मीटर से तत्काल बदल दिया जाए।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








  • Related Posts

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

    Read more

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
    error: Content is protected !!