
👁 0 views Views
बक्सर में सड़क पर चिपकाए इजरायल के पोस्टर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में सोमवार को जामा मस्जिद के पास सड़क पर इजरायल से संबंधित पोस्टर सड़क पर चिपकाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसराइल के झंडे और पोस्टर को हटाया।
सड़क के बीचो-बीच सफेद रंग के पोस्टर चिपकाए गए थे जिन पर इजरायल झंडा भी था। साथ ही अंग्रेजी में कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे होने की बात भी सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टर को हटाया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























