हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन के आदेश अनुसार हापुड़ में भी अपात्र राशन कार्डों को काटने की कार्रवाई चल रही है. गुरुवार को खाद आपूर्ति विभाग की टीम ने जनपद के ग्राम सालेपुर कोटला में अपात्र कार्डो की घर-घर घूमकर जांच की जिसमे मौके पर 25 अपात्र कार्डों को निरस्त किया गया. जॉच टीम में उपज़िला अधिकारी विवेक यादव, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, एआरओ हापुड़ जगन्नाथ राणा और एआरओ गढ़ कमलेश सिंह शामिल रहे. एआरओ जगन्नाथ राणा ने बताया है कि हापुड़ तहसील में अब तक लगभग 120 अपात्र कार्डो को निरस्त किया जा चुका है और सभी राशन कार्ड धारकों को चेतावनी दी जाती है कि जो कार्ड धारक अपात्र हो चुके है वो अपना कार्ड सरेंडर कर दे अन्यथा जांच में पाए जाने पर 24 रुपए किलो गेहूं और 32 रुपए चावल के हिसाब से वसूली की जाएगी.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























