
भाजपा नेत्री व उनके पति को घर में घुसकर पीटने के मामले में जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने गढ़ के मोहल्ला मीरा रेती में रहने वाली भाजपा नेत्री के घर में घुसकर व उनके पति के साथ मारपीट करने के मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा नेत्री ने बताया कि बुधवार की रात अपने परिवार के साथ घर में थी। तभी मोहल्ले के कुछ लोग शराब पीकर गाड़ी गलौज करने लगे। जब भाजपा नेत्री के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी अपने साथियों के साथ घर में गुस्सा आया और पति की पिटाई कर दी। पति को बचाने के प्रयास में भाजपा नेत्र से भी अभद्रता की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































