
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की स्वाट व थाना हाफिजपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ियों की ईसीएस चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 ईसीएस यानी इंजन कंट्रोल माड्यूल, अवैध तमंचे, घटना में इस्तेमाल ब्रेजा गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राशिद उर्फ मच्छी पुत्र युसूफ निवासी ग्राम नहाल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, अरशद पुत्र असगर, फराज पुत्र मुस्ताक, अमन पुत्र इंतजार, उस्मान पुत्र असलम निवासीगण ग्राम पसोंडा थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया जिनमें राशिद उर्फ मच्छी गिरोह का सरगना है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने गुरुवार को हापुड़ में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे और उनका लॉक तोड़कर कीमती ईसीएम चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के करीब छह दर्जन अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न वाहनों की चोरी की गई 10 ईसीएस, दो अवैध तमंचे मय चार जिंदा कारतूस, तीन अवैध चाकू, ब्रेजा गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी रशीद उर्फ मच्छी के खिलाफ 47, अरशद के खिलाफ 13, फराज के खिलाफ 11, अमन के खिलाफ चार और उस्मान के खिलाफ पांच मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को महमूदपुर नगर पुल के पास से गिरफ्तार किया है।





















