
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (महिला) ने मनाया होली महोत्सव
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन रजिस्टर्ड महिला इकाई पिलखुवा द्वारा बृहस्पतिवार को सिखेड़ा फार्म हाउस में होली का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें कृष्ण रास की प्रस्तुति की जिसमें सभी बहनों का मन मोह लिया। सभी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। उसके बाद सभी ने फूलों की होली खेलते हुए आनंद लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष हापुड़ कविता माधरे ने सभी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा हमारे जिले में महिलाएं अपने हुनर को लेकर रोजगार बढ़ा रही हैं। सभी ने खट्टी मीठी चाट का आनंद लिया। फिर पूल पार्टी में सभी बहनों ने धूम मचाई। अध्यक्ष रानी बंसल संरक्षिका नीरा कंसल महामंत्री मीनाक्षी गोयल कोषाध्यक्ष ज्योति गोयल अन्य सभी शाखा के सभी मेंबर उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























