
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब की शाखा कपल क्लब हापुड़ के द्वारा फौजी भाइयों को 501 राखियां भेजी गई। सभी बहनों ने उनकी लंबी आयु की कामना की। सभी फौजी अपनी जान की बाजी लगाकर सीमा पर हमारी सुरक्षा करते हैं तो उनके लिए यह है प्रेम का एक सुरक्षा धागा जो फौजी भाइयों की हिफाजत करें। उन्हें सीमा पर डटे रहने का हौसला दे। अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के द्वारा प्रति वर्ष 51000 राखियां फौजी भाइयों के लिए भेजी जाती हैं जिसमें एक योगदान हापुड़ जिले के द्वारा किया गया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी



























