
दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत इच्छुक पंजीकृत संस्था,ट्रस्ट परियोजना,कार्यक्रम संचालन हेतु 31 जनवरी तक करें आवेदन
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा नि:शक्त व्यकि्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अधीन पंजीकृत गैर सरकारी स्वैच्छिक संस्थाये ट्रस्ट द्वारा अर्ली इणटरवेंशन सेणटर, डे केयर
सेणटर / प्री-प्राइमरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल स्तर के विशेष विद्यालयों का संचालन, जूनियर हाई स्कूल स्तर तक के विशेष विद्यालयों का संचालन, कौशल विकास (अधिकतम 04 ट्रेड तथा न्यूनतम 02 ट्रेड) एवं पाठ्य सामग्री विकास एवं पुस्तकालयों की परियोजनाओं / कार्यक्रमों के संचालन में सहायता अनुदान देते हुए योजना के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवेदन पत्र मॉगे गये हैं।
उक्त के क्रम में जनपद में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत इच्छुक पंजीकृत संस्था / ट्रस्ट परियोजना / कार्यक्रम संचालन हेतु निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण कर हार्ड कापी 2 प्रतियों में 31 जनवरी तक विकास भवन में कक्ष सख्या-16 में स्थित अधोहस्ताक्षारी कार्यालय में जमा कराना सुनिशिचत करें | योजना का विस्तृत विवरण एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट https://uphwd.gov.in डाउनलोड अथवा अधोहर्ताक्षरी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन संशक्तीकरण अधिकारी हापुड़ द्वारा दी गई है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)























