👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मौसम बदलने के साथ ही माध्यमिक स्कूलों में भी फुल पैंट और शर्ट पहन कर आने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी बारहवीं तक के माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पूरी बाजू की शर्ट-पैंट पहनकर आने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने इस संबंध में सभी मंडलीय संयुक्त, शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दे दिए हैं। छात्र-छात्राओं को डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप से बचाने की भी कवायद शुरू हो चुकी है। इसके तहत उन्हें लगातार जागरूक किया जाएगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























