ठंड से मवेशियों को बचाने के निर्देश
हापुड सीमन (ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ ने शुक्रवार को वृहद गौशाला नंदपुर विकास खंड धौलाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अभिमन्यु सेठ खंड विकास अधिकारी,डा कासिम अली पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे। गौशाला में 630 पशु संग्रक्षित है। पशुओं के ठंड से बचाव के लिए तिरपाल लगे है। पिनें के पानी की व्यवस्था है, किंतु आस पास पानी भरा पाया गया। जिसे सोकपित बनाकर पानी भराव को निस्तारण के निर्देश दिए गए। पशुओं को चोकर, दलिया, हरा चारा, गन्ने की पत्ती, भूषा उपलब्ध पाया गया। गौशाला में सीसीटीवी कैमरा लगे है, जिसमे 2 कैमरे कीर्यशील नही बताए गए। निर्देश दिए गए की इन्हे तत्काल क्रियाशील किया जाए एवम जनपद स्तर से गौशालाओं के अनुश्रवण किए जाने हेतु एक कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया जायेगा इस हेतु खंड विकास अधिकारी गौशालाओं में कैमरे 2 दिवस में क्रियाशील कराते हुए सूचित करने के निर्देश दिए। बीडीओ को सभी सहायक विकास अधिकारी को प्रतिदिन सांय काल गौशालाओं का निरीक्षण कर गौशालाओं में ठंड से बचाव के लिए तिरपाल, अलाव, खाने हेतु पर्याप्त चारा, भूषा पानी की व्यवस्था सूचित करने के निर्देश दिए गए । ब्लॉक में व्यवस्था ठीक पाई गई। पेंशन का सत्यापन और पात्र लोगो को नवीन पेंशन नियमानुसार दिलाई जाए। मनरेगा में मांग के अनुसार कार्य उपलब्ध कराया जाए।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811



























