हापुड,सूवि(ehapurnews.com): आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितम्बर.2023 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु शनिवार, 19 अगस्त 2023 को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्रीमति छाया शर्मा एवं अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत डा० रीमा बंसल द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों के लिपिकगण के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्रीमति छाया शर्मा द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों के लिपिकगण को न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक वादों में नोटिस/सम्मन जारी करने हेतु निर्देशित किया गया एवं अभी तक जारी किये गये नोटिस/सम्मन का रजिस्टर का सत्यापन किया गया एवं अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत डा० रीमा बंसल द्वारा जिन न्यायालयों के लिपिकगण द्वारा अभी तक नोटिस/सम्मन तामीला किये जाने हेतु संबंधित थाने के पैरोकार को प्राप्त नहीं कराये है उन्हें आवश्यक रुप से आज ही प्राप्त करा दे।






















