👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात में तैनात दरोगा राकेश यादव को सांड ने टक्कर मार दी जिससे दरोगा घायल हो गए जिन्हें हापुड़ की सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें सोमवार को छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात थाने की साईलो चौकी द्वितीय पर दरोगा राकेश यादव रविवार को जा रहे थे। जैसे ही वह चौकी के पास पहुंचे तो सांड ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर पड़े। इसके पश्चात आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दरोगा को अस्पताल पहुंचाया जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























