एस एस वी इंटर कालेज का निरीक्षण
हापुड, सीमन(ehapurnews.com):एस.एस.वी.इण्टर कॉलेज हापुड़ का उप शिक्षा निदेशक मेरठ मण्डल एवं कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ ज्योति प्रसाद ने शनिवार को निरीक्षण किया। उप शिक्षा निदेशक मेरठ शनिवार को एस.एस.वी. इण्टर कॉलेज हापुड़ पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, लिपिकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग एवं उप प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह के साथ उप शिक्षा निदेशक मेरठ ने विद्यालय में संचालित स्मार्ट कक्षाओं सहित विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण किया। शिक्षकों की शिक्षण डायरी भी देखी गई।विद्यालय का शिक्षण कार्य एवं अनुशासन व्यवस्था अत्यन्त संतोषजनक पाया गया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































