हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला आबकारी विभाग ने भी कमर कस ली है और शराब व बीयर के ठेकों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। हापुड़ जनपद के आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जहां शराब के स्टॉक को चेक किया।
अनियमितता मिलने पर एक बियर शॉप का 2,000 का चालान किया गया। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह का कहना है कि जनपद में किसी भी कीमत पर ओवर रेटिंग होने नहीं दी जाएगी। नियमों का पालन कर ही ठेकों पर बिक्री होगी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























